आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, पत्नी अलीगढ़ रेफर।

 


 हाथरस जिले की कोतवाली सासनी क्षेत्र में आगरा से अलीगढ़ लौट रहे पति-पत्नी उस समय सड़क हादसे का शिकार हो गए जब उनका सवार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पत्नी को अलीगढ़ रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के रहने वाले रज़ाक पुत्र फरयाद अपनी पत्नी रिजवाना के साथ गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ऑटो में सवार होकर आगरा से अपने घर अलीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रज़ाक और रिजवाना दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से सासनी सीएचसी पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिजवाना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।लेकिन इस हादसे की एक तस्वीर ने सभी ध्यान अपनी ओर खींच लिया।घायल हालत में भी पति ने अपनी पत्नी का हाथ नहीं छोड़ा और अस्पताल के बेड पर हाथ थामे रहा।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी 

Post a Comment

0 Comments