इटावा सड़क हादसे में पत्रकार पवन कुमार गुप्ता का निधन,पत्रकारिता जगत में शोक।





हाथरस के लेबर कॉलोनी निवासी पत्रकार पवन कुमार गुप्ता का मंगलवार देर रात इटावा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। वे कानपुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक द्वारा हाथरस लौट रहे थे, तभी इटावा में समृद्धि हॉस्पिटल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से उनके परिजनों और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। एक कर्मठ पत्रकार के असमय निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

Post a Comment

0 Comments