हमारी सरकार में SDM,इंस्पेक्टर,की कोई औकात नहीं थी,सपा सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष के बिगड़े बोल।

 


हाथरस जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सपा जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की आलोचना और निकम्मी सरकार बताते जमकर हमला बोला पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के विधायक की औकात नहीं की एक मोटरसाइकिल भी थाने से छुड़वा दे।हमारी सरकार थी तब में और विधायक सादाबाद अगर एक फोन कर देते थे कि SDM साहब शाम तक यह लेखपाल क्षेत्र में रहना नहीं चाहिए तो एसडीएम की औकात नहीं थी कि उसे नहीं हटाए।SDM ने नहीं हटाया तो SDM को भी हटवाने काम करते थे।भाजपा सरकार में विधायक थाने से मोटरसाइकिल नहीं छुड़वा सकते,अगर किसी विधायक ने इंस्पेक्टर मोटर साइकिल छोड़ने के लिए बोल दिया तो उसका रेट बढ़ जाता है।

आपको बता दे कि सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णा सेवा सदन हाथरस रोड पर आज सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन देवेंद्र अग्रवाल पूर्व विधायक सादाबाद ने किया।जिसमें सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।इसी दौरान सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने प्रदेश सरकार की आलोचना की,पूर्व जिला अध्यक्ष ने पूर्व में रही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार में SDM और इंस्पेक्टर की औकात नहीं थी कि हमारा फोन पहुंचे और काम न हो।हमारी सरकार में इंस्पेक्टर,सिपाही की औकात नहीं थी कि हमारे फोन के बाद हमारे कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल छोड़ने का काम नहीं हो।इस सरकार ने कफ़न पर भी टैक्स लगाने का काम किया है।पढ़ने वाले विद्यार्थियों की किताबों,कलम,कॉपी,पर टैक्स लगाने का काम इस सरकार ने किया है।

Post a Comment

0 Comments