हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ हाइवे पर सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।टेंपो में सवार एक वृद्ध की इस हादसे में मौत हो गई वही,करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे को देख मौके राहगीरों की भीड़ जुट गई।वही लोगो ने सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया। अस्पताल स्टाफ ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है।
बताया जा रहा है कि सभी टेंपो सवार सभी लोग हाथरस से सादाबाद जा रहे थे,तभी कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव केवल गढ़ी के पास अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।हादसे में टेंपो के नीचे सवारियों दब गई और उनमें चीख पुकार मच गई।वही स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।
वही घायलों का कहना है कि टेंपो चालक ने टेंपो में अपनी तादात से ज़्यादा सवारियां बैठा रखी थी,जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।इस हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई है।

0 Comments