ट्रेन में TTE ने युवक से मांगा टिकट,युवक ने दबाया गला,आरोपी युवक को RPF ने किया गिरफ्तार,आरोपी ने पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़,

 


हाथरस जिले से होकर बैंगलौर के लिए जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक से टीटीई को ट्रेन में टिकट मांगना महंगा पड़ गया।आरोपी पैसेंजर ने हंगामा करते हुए टीईटी से अभद्रता शुरू कर दी और हमलावर हो गया।आरोपी युवक ने इस दौरान एक पैसेंजर का गला दबा दिया।तभी टीईटी सहित अन्य लोगों ने युवक को काबू कर पकड़ कर ट्रेन के टॉयलेट के पास बिठा दिया।जैसे ही ट्रेन हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो टीईटी और अन्य लोगों ने आरोपी युवक को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया।आरोपी युवक ने इस दौरान पुलिस कस्टडी में एक पुलिस कर्मी के गाल पर थप्पड़ मार दिया।

वही इस घटना को लेकर रेलवे पुलिस कर्मी ने बताया कि एक युवक लालकुआ से बैंगलौर के लिए यात्रा कर रहा था।जब टीईटी ने इससे टिकट मांगा तो इसने नहीं दिया,बल्कि नशे की हालत में इसने अभद्रता करते हुए टीईटी पर हमलाकर दिया।वही अपनी सीट से उठकर दूसरे की सीट पर जाकर एक पैसेंजर का गला दबा दिया। उसके बाद अन्य पैसेंजरों ने इसको पकड़कर टायलेट के पास बैठा दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर जब पुलिस कर्मी पहुंचे तो टीईटी और कोच अटेंड इसे नीचे उतार दिया।

Post a Comment

0 Comments