कार पार्किंग के विवाद में RSS के जिला प्रचारक को जमीन पर गिरा गिराकर लात घूंसो से जमकर पीटा,हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर,दो आरोपी गिरफ्तार।

 


उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में RSS के जिला प्रचारक को 5 लोगो ने जमीन पर गिरा- गिरा कर जमकर लात घूंसो पीटा।जिला प्रचारक को गंभीर घायल हालत जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया।RRS के जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने कड़ी कार्यवाही मांग की।घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।वही भाजपा सदर विधायक अंजुला माहोर,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित भाजपा और RRS के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए।वही मारपीट की घटना ने गंभीर घायल हुए जिला प्रचारक जय को डॉक्टरों ने हायर सेन्टर रेफर कर दिया।वही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक,कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित नवल नगर इलाके में RSS कार्यालय के पास गाड़ी पार्क करने को लेकर RSS के जिला प्रचारक और कुछ लोगो के बीच विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि उन लोगो ने RSS जिला प्रचारक जय किशोर के साथ लात घूंसो से जमकर मारपीट कर दी।इस मारपीट की घटना में जिला प्रचारक गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट की घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल हालत में आरएसएस के जिला प्रचारक को जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया। वही जानकारी होने पर सदर विधायक का अंजुला माहौर और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता और आरएसएस के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Post a Comment

0 Comments