हाथरस जिले में यूजीसी के विरोध में सर्वण समाज के भारत बंद के आह्वान का असर देखने को मिला।जहां हाथरस शहर में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर यूजीसी कानून के खिलाफ अपना विरोध जताया।सैकड़ों की संख्या में लोग सड़को पर उतरे और यूजीसी को काला कानून बताते हुए जमकर नारेबाजी की है,यूजीसी कानून को वापस लो के नारे लगाए।
आपको बता दे कि सर्वण समाज के साथ कई अन्य संगठनों ने यूजीसी के विरोध में 1 फरवरी भारत बंद का आहवान किया था।जहां भारतीय परशुराम सेना और राष्ट्रीय सर्वण परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को बाजार बंद कराकर शहर के घंटाघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की है।
रिपोर्ट BY-आक्रोश वार्ष्णेय।

0 Comments