हाथरस- हाइकोर्ट में पेंडिंग केश में जबरन समझोता कराने के लिए बादी को फ़रार आरोपियों ने दी जान से मारने और जबान बेटी को अगवा करने की धमकी दी।आरोपियों की धमकी से भयभीत पीड़ित शख्स ने थाना कोतवाली सदर पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों दंडित करने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।वहीं पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच-पड़ताल शुर कर दी है।

आपको बताते कि इस घटना के पीछे सदर कोतवाली क्षेत्र के खाती खाना स्थित वह बेशकीमती भूमि का मामला है,जिसको लेकर कुछ दबंग किस्म के नामजद लोग जमीन पर कब्जा करने की फिराक में लम्बे अर्से से लगे हुए हैं,जबकि इसी विवादित भूमि को लेकर एक मामला हाइकोर्ट में लम्बित है।उस केश में समझोता करने तथा उक्त भूखण्ड पर कब्जा करने के लिए इस घटना को अंजाम देना बताया गया है।

पीड़ित मुकेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि 12 फरवरी की रात 11 बजे जब वह गोयला सरिया गौदाम पर सरिया उतरवाकर घर आ रहा था,तभी सासनी के पास मुकेश भारद्वाज नाम के व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और अंटी में तमंचा दिखाकर बोला कि लोकेश पाठक से समझौता कर ले।18 फरवरी को हाईकोर्ट में तारीख पर अपना वकील खड़ा मत करना वरना तेरी बेटी को उठा लिया जायेगा।वही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।