निस्वार्थ सेवा संस्थान, हाथरस द्वारा प्रतिमाह शहर की अलग-अलग गौशाला में जाकर सेवा की जाती है इसी तरह इस माह भी बालदेव गौशाला, किला गेट हाथरस में मासिक गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सदस्यों ने मिलकर गौमाता की सेवा कर पुण्य अर्जित किया।संस्था के सदस्य द्वारा रोज अपने घरों से जानवरों को खाने पीने का अलग-अलग सामग्री डाली जाती है उस सेवा के संस्था के 1300 दिन पूर्ण हो चुके हैं और संस्था द्वारा हर माह शहर की अलग-अलग गौशाला में जाकर भी सेवा कार्य किया जाता है |
निस्वार्थी सेवा संस्थान की गौसेवा पूर्ण।
संस्थान के सदस्य प्रातः समय गौशाला पहुँचे और सबसे पहले गौमाता को प्रणाम किया। इसके बाद सभी ने मिलकर गौमाता को चोकर, चारा, गुड़ और हरी खिलाई। गौशाला के कर्मचारियों ने भी संस्था के सदस्यों का सहयोग किया। सेवा के दौरान वातावरण में गौ सेवा और श्रद्धा का भाव देखा गया। गौमाता को भोजन कराने के बाद सभी ने गौशाला की व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद की।
निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने दी जानकारी।
संस्थान के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल ने बताया कि निस्वार्थ सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से गौ सेवा के लिए नियमित रूप से कार्य कर रहा है। हर महीने किसी न किसी गौशाला में जाकर संस्था के सदस्य सेवा करते हैं। उनका कहना था कि गौ सेवा से न केवल हमें आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपरा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि “गौ माता हमारे जीवन का आधार हैं। उनके बिना खेती, दूध और जीवन की कई आवश्यकताएँ अधूरी हैं। इसलिए उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य और धर्म है।”संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं मूक पशु सेवा प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोगों में गौ संरक्षण की भावना मजबूत होती है।
लोगो ने निस्वार्थ सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया।
सभी ने मिलकर बड़े भाव और श्रद्धा से गौ सेवा की। गौशाला के संचालक ने भी निस्वार्थ सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्य बिना किसी स्वार्थ के आते हैं और पूरी श्रद्धा से गौमाता की सेवा करते हैं। इस कार्य से न केवल गौशाला को सहयोग मिलता है, बल्कि लोगों में भी गौ सेवा के प्रति सम्मान बढ़ता है।
इस अवसर पर यह लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल , सह सचिव निश्कर्ष गर्ग , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, वरुण अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, आशीष अग्रवाल, ध्रुव कोठीवाल , दीपांशु वार्ष्णेय अवधेश कुमार बंटी, यश वार्ष्णेय , आदि उपस्थित रहे ।

0 Comments