सी एफ एंड्रयू स्कूल की माही सिंह बनी गर्ल जीनियस व शिवांश आनंद बने इंडिया के जीनियस,डॉ गिरधर शर्मा को नेशनल लीडरशिप अवॉर्ड,700 से जायदा बच्चे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्मानित।

 

                       अवॉर्ड पाकर बच्चों के चेहरे खिले

आगरा में आज सी एफ एंड्रयूज स्कूल बल्केश्वर,आगरा के ऑडिटोरियम में आयोजित इंडिया जीनियस अवार्ड की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. बबीता सिंह (अध्यक्ष) राज्य महिला आयोग. अनुराग अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर ई डी, आयोजक अमित श्रीवास्तव, डॉ  गिरधर सिंह व डॉ दीपिका श्रीवास्तव में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।

उपरोक्त कार्यक्रम में संयुक्त रूप से प्रदेश ने अपनी कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को सिल्वर गोल्ड तथा ब्रोंज मेडल प्रदान किए, स्कूल स्तर पर 600 बच्चो को सम्मानित किया।डॉ गिरधर शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा बच्चों के स्वयं आकलन के लिए बेहद आवश्यक है, ये ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां बच्चों की प्रतिभा निखरेगी।

                         दीप प्रज्वलित कार्यक्रम

डॉ. बबीता सिंह जी (अध्यक्ष) राज्य महिला आयोग. ने कहा शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है। शिक्षा ही संसार में हमें श्रेष्ठ बनाती है सिर्फ किताबी ज्ञान ही शिक्षा नहीं होता। अपितु हमारा मानसिक विकास भी सफलता के लिए आवश्यक है। सिर्फ कल्पना करने से हमें सफलता नहीं मिल सकती उन सफलताओं को पूरा करने के लिए हमें कड़े परिश्रम की आवश्यकता है। शिक्षा से ही आन बान शान होती है।

आयोजक अमित श्रीवास्तव ने कहा अपने 10 वें वर्ष में प्रयास स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश के 75 शहरों में इंडिया जीनियस अवार्ड परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें 1700 से अधिक स्कूलों के 2.87 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिससे व्यापक स्तर पर छात्रों को अपनी प्रतिभा के आंकलन का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रयास स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित  इंडिया जीनियस 2025  ओलंपियाड में स्वामी विवेकानंद स्कूल केकक्षा  8 के शिवांश आनंद  इटावा  ने सर्वोच्च अंकों के साथ इंडिया जीनियस का खिताब हासिल किया है इन्हें  माननीय डॉ. बबीता सिंह (अध्यक्ष) राज्य महिला आयोग ने लखनऊ में प्रथम पुरस्कार लैपटॉप प्रदान किया 

आगरा में साइकिल अवॉर्ड से निम्न विजेता सम्मानित हुए।

क्लास 2 , आरव शर्मा , आगरा विद्या इंटरनेशनल स्कूल, आगरा

क्लास 2,  वेदांशी सिंघल 3 आगरा लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, आगरा

क्लास 7,  अन्वित उपाध्याय  एटा असीसी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी। विद्यालय, एटा,क्लास 1,  माही सिंह , सी. एफ. एंड्रयूज स्कूल, आगरा

क्लास 2,  आरव सिंह , होली पब्लिक जूनियर कॉलेज, आगरा

क्लास 2,  ईशिका चतुर्वेदी ,  एस.टी. सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल, हाथरस रोड, आगरा

क्लास 8 , आयुष सिंह, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस

क्लास 8,  जतिन कुमार  सुदिति ग्लोबल एकेडमी इन विजेताओं को टैबलेट से सम्मानित किया,कल्प अग्रवाल, क्लास 7` बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल,हाथरस,1 सक्षम सिंह तोमर, एसटी. एंड्रयूज स्कूल, आगरा।

70 बच्चों को स्मार्ट वॉच दी गई।

कार्यक्रम का संचालन आदित्य अग्रवाल ने किया व इस अवसर पर रुचि तंवर, अंशु सिंह, डॉ सुनील उपाध्याय, प्रशांत पाठक, ज्ञानेंद्र तिवारी, अरविंद जी, समीर सक्सेना पुनीत चतुर्वेदी 0आदि को सम्मानित किया गया।अमित श्रीवास्तव प्रयास स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, उत्तर प्रदेश।

Post a Comment

0 Comments