दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव,युवक की पहचान कर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी।

 



हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना सासनी रेलवे स्टेशन यार्ड के पास हुई। पीआरबी के माध्यम से सूचना मिलने पर खंडेलवाल चौकी प्रभारी वीर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।वही शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम गृह भेज दिया हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के भूतपुरा गांव निवासी देव प्रकाश के पुत्र थे। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।शव को रेलवे ट्रैक पर देख परिजनों में कोहराम मच गया।वही गांव के पूर्व प्रधान राजेश ने बताया कि मनोज कुमार की शादी लगभग आठ साल पहले हुई थी और उनके दो से तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से मनोज की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

यह घटना रेलवे ट्रैक के अधिकार क्षेत्र में आती है, इसलिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।परिजन अभी कुछ भी कहने की स्थित में नहीं है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments