हाथरस शहर के गौशाला रोड पर स्थित एक एसी मैकेनिक की दुकान है।जहां दुकान के पास ही एक विद्युत ट्रांसफर लगा हुआ है।लेकिन इलाके पर लोड ज्यादा होने के कारण विद्युत विभाग अतरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी कर रहा है।जिससे इलाके का लोड कम किया जा सके।लेकिन इसका खामियाजा एक AC मैकेनिक को भुगतना पड़ रहा है,क्यों कि विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण दुकान मालिक नरेन्द्र कुशवाह की दुकान पूरी तरह ढक जायेगी।जिसको लेकर दुकानदार ने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक लिखित रूप से शिकायत की है,लेकिन विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर लगाने की जिद्द पर अड़ा है।जिससे आहत दुकानदार का कहना है कि उसे मजबूरन परिवार सहित आत्मदाह करना पड़ेगा।
मिली जानकारी के अनुसार,सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी गौशाला रोड पूजा पत्नी नरेंद्र कुशवाहा ने जिला अधिकारी को लिखित रूप से एक प्रार्थना पत्र दिया है।जिसमें प्रार्थिया ने कहा है कि उसका परिवार बहुत ही गरीब है। प्रार्थिया की एक दुकान एस0के0एल0 एयरकूल के नाम से गौशाला के सामने स्थित है। उक्त जगह पर बिजली विभाग द्वारा एक ट्रांसफार्मर पहले से ही लगा हुआ है। उसी जगह पर एक और ट्रांसफार्मर बिजली विभाग लगा रहा है। प्रार्थिया ने पूर्व में एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी हाथरस तथा बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों को भी दे रखा है।जिसमें मांग की गई है कि उक्त दुकान के सामने एक और ट्रांसफार्मर लग जायेगा तो प्रार्थिया अपने घर का जीवन-यापन करने में असमर्थ हो जाएगी।
उसका परिवार बहुत ही मानसिक उत्पीड़न से गुजर रहा है, अगर ट्रांसफार्मर दुकान के आगे लग गया तो उसका पूरा परिवार भुखमरी की कगार पर आ जायेगा।अगर दुकान के सामने ही ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर उसकी आजीविका बाधित की जाती है, तो उससे होने वाली आर्थिक क्षति एवं परिवार के भरण-पोषण की उत्पन्न समस्या के लिए संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारी उत्तरदायी होंगे। दुकानदार नरेंद्र कुशवाह का कहना है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ दुकान के सामने ही आत्मदाह के लिये बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन, अधिकारियों की होगी।

0 Comments