सासनी में जमीन की पैमाइश के दौरान पिता-पुत्र पर लाठी डंडो से हमला,घायल पिता पुत्र को पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल,

 


हाथरस जिले की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव रुदायन में जमीन की पैमाइश के दौरान पिता-पुत्र पर हमला किया गया। इस मामले में पीड़ित जुगेंद्र सिंह ने सासनी कोतवाली में मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद पिता-पुत्र का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।शिकायत के अनुसार जुगेंद्र सिंह के गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन की सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।

जुगेंद्र सिंह का आरोप है कि जब वह राजस्व लेखपाल के समक्ष अपना पक्ष रख रहे थे, तभी उनका बेटा महेश वहां पहुंचा। महेश के आते ही विपक्षी पक्ष के लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। घटना के समय लेखपाल भी मौके पर मौजूद थे।

इस हमले में पिता-पुत्र दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से उचित जांच कर न्याय दिलाने का अनुरोध किया। पुलिस ने जुगेंद्र सिंह और उनके बेटे महेश को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सासनी सीएचसी भेजा, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम ने उनका डॉक्टरी परीक्षण किया।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments