मकान मालिक को गाली गलौज का विरोध करना पड़ा भारी,आरोपी युवकों ने मकान मालिक युवक से की मारपीट,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो वायरल।

 


हाथरस जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिजरौली में घर के बाहर बैठे युवकों से मना करने पर युवकों ने मकान मालिक युवक से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।बताया जा रहा है कि कुछ एक घर के सामने बैठकर गाली गलौज कर रहे थे,तभी सामने रह रहे घर मालिक ने उन्हें रोका तो मारपीट पर उतारू हो गये।वही यह मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।अब घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार,सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिजरौली ने आज 24 मई करीब 10 बजे के आस पास चैतन चौहान पुत्र निहाल सिंह के घर के बाहर कुछ युवक बैठकर गाली गलौज और अश्लील बाते कर रहे थे।तभी सामने घर में रहने वाले चेतन चौहान ने इसका विरोध किया,तो युवकों ने एक राय होकर उन पर हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी।अचानक मारपीट की घटना से पीड़ित युवक के परिवार के लोगो में चीख पुकार मच गई।वही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

पीड़ित युवक चेतन चौहान ने हमलवारों की शिकायत पुलिस से की है,लेकिन अभी तक हमलवारों के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई है।जिससे हमलवारों के हौसले बुलंद हो रहे है और देख लेने की धमकी दे रहे है।अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments