बताया जा रहा है कि बुधवार 20 मई को जिलाधिकारी अतुल वत्स अपने सहकर्मियों के साथ बांगला जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले ओपीडी पहुंचकर मरीजों से सीधे बातचीत की और इलाज, दवाइयों व अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, दवाई कक्ष, पर्चा काउंटर समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में इलाज के लिए लंबी लाइन में बैठे मरीजों को देखकर डीएम ने अधिकारियों को टोकन नंबर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को घंटों इंतजार न करना पड़े और व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
डीएम अतुल वत्स ने अस्पताल प्रशासन को साफ निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी स्वास्थ्य सेवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ, सीएमएस सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर

0 Comments