अनिष्का गोयल कक्षा 10 की छात्रा, राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर हाथरस ने अपने अदम्य साहस और कड़ी मेहनत से हाईस्कूल परीक्षा में 92.6ः अंक प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। विशेष बात यह है कि अनिष्का गोयल 90ः दृष्टिबाधित हैं, इसके बावजूद उन्होंने अपने हौसले को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।
जहाँ आमतौर पर लोग छोटी-छोटी चुनौतियों से घबरा जाते हैं, वहीं अनिष्का ने अपनी इस कठिन परिस्थिति को अपनी ताकत बना लिया। सीमित संसाधनों और अनेक बाधाओं के बावजूद उन्होंने निरंतर प्रयास किया और सफलता की ऊँचाइयों को छू लिया।
अनिष्का की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सच्ची सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिनाइयों से डरते नहीं, बल्कि उनका सामना करते हैं।
उनकी यह सफलता हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो जीवन में किसी भी प्रकार की बाधाओं का सामना कर रहा है। अनिष्का गोयल का यह संघर्ष और सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल उदाहरण बनकर हमेशा याद रखा जाएगा।

0 Comments