हाथरस जिले में सीएमओ कार्यालय में तैनात एक महिला बाबू को एंटी करप्शन टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।महिला बाबू पर आरोप है कि उन्हें सीएचसी में इंटर्नशिप अलॉटमेंट के नाम पर 5000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत कर्ता की शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात महिला क्लर्क बविता चौहान को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
वही अचानक हुई एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही से सीएमओ कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों और अधिकारियों में खलबली मच गई।एंटी करप्शन की टीम सीएमओ कार्यालय से महिला बाबू को गाड़ी में बैठाकर पहले महिला थाने ले गई।जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम महिला बाबू को कोतवाली हाथरस गेट लेकर पहुंच गई,वही एंटी करप्शन टीम ने महिला बाबू से पूछताछ कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक,कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के सीएमओ कार्यालय पर आज सोमवार करीब 12 बजे एंटी करप्शन की टीम ने सीएमओ कार्यालय में आईटीआई मेडिकल बोर्ड कक्ष में बैठी महिला बाबू बबीता चौहान को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।महिला बाबू ने शोर मचाना शुरू कर दिया,इसके मौके पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए।लेकिन एंटी करप्शन की टीम महिला बाबू को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गई।

0 Comments