हाथरस शहर की भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान ने सभी नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे डाली। भाजपा नेत्री भूल गई कि आज 77 वाँ गणतंत्र दिवस है। राजकुमारी चौहान भूल गई स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच का अंतर और अपनी फेसुबक पर पोस्ट पर अपनी फोटो को तिरंगे के साथ पोस्ट कर दिया।वही लिखा कि आप सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई राजकुमारी चौहान नगर उपाध्यक्ष भाजपा हाथरस।अब इनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई ।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित गिर्राज कॉलोनी निवासी राजकुमारी चौहान भाजपा की नगर उपाध्यक्ष है।आज उन्हें गणतंत्र दिवस पर सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई संदेश अपनी सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।अब उनके वही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
समर्थक बोलो बंदे मातरम्।
हालांकि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी है,और उन्हें पूरा ज्ञान होना चाहिए कि आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।जिन्हें इतना ज्ञान और ध्यान नहीं की आज स्वतंत्रता दिवस नहीं गणतंत्र दिवस है वह अपने समर्थकों और जनता को क्या बताएंगी जब खुद ही गलतियां कर रही है।

0 Comments