उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला।जिसे देखकर लोगों का कलेजा बाहर आ जाए।जहां बंदर के आतंक से मासूम बच्ची छत से नीचे गिर गई।दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।बताया जा रहा है कि दो जुड़वा बहने राम्या और सम्या छत पर खेल रही थी। तभी अचानक बंदर का एक झुंड वहां पहुंच गया।जिसके खौफ से बच्ची छत से नीचे गिर गई।वही गंभीर रूप से घायल बच्ची सम्या को अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
बंदरों के डर से 2 वर्षीय बच्ची छत से नीचे गिरी।
आपको बता दे कि पूरा मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र के चामड़ वाला मोहल्ले कहा है जहां विकास शर्मा उम्र 35 वर्ष का घर है। घर में पत्नी दिव्या उम्र 32 वर्ष और जुड़वा बेटियां साम्या 2 वर्ष और राम्या 2 वर्ष हैं। आज सोमवार की सुबह करीब 9 बजे दोनों बेटियां छत पर खेल रही थीं। तभी वहां बंदरों का झुंड आ पहुंचा।बंदरों को देखकर बच्चियां रोने और चीखने लगी। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर छत पर पहुंची। उसने जल्दी से बंदरों को भगाने का प्रयास किया और एक बेटी को गोंद में उठा लिया। तभी दूसरी बेटी साम्य छत से गिर नीचे गई।वही बच्ची के नीचे गिरने की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
गंभीर घायल हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
पिता विकास ने बताया कि घर में ही मेरी दुकान है। सुबह मैं दुकान में था। बच्ची रोने लगी तो मैं जल्दी से दुकान से बाहर आया और छत पर देखने लगा। तभी मेरी बच्ची छत से सीधे सड़क पर गिर गई। मैने उसे तुरंत गोंद में उठाया। गिरते ही वह बेहोश हो गई।तभी मेरी पत्नी भी आ गई। उसने बेटी को गोद में लेकर सिर सहलाते हुए जगाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं उठी। हम उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने की वजह से उसे तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।



0 Comments